Showing posts with label I PHON. Show all posts
Showing posts with label I PHON. Show all posts

भारत में 27 मई से मिलेगा आईफोन-4

 टेलिफोन कंपनी भारती एयरटेल और एयरसेल ने कहा है कि वे एपल के आईफोन-4 को 27 मई से भारत में बेचना शुरू करेंगी।

एयरसेल के डाइरेक्टर संदीप दास ने एक बयान में कहा है कि कंपनी 13 सर्कलों में 3जी सेवाओं की शुरुआत कर चुकी है और आइफोन-4 की मदद से उसके ग्राहक 3जी का वास्तविक फायदा ले सकेंगे।' दास का कहा है कि कंपनी ने नई शुल्क योजनाओं के जरिए आईफोन को और अधिक किफायती बनाने का टारगेट रखा है। साइबरमीडिया रिसर्च के एक अध्ययन के अनुसार 2011 में भारत में लगभग 1.2 करोड़ स्मार्टफोन बिकेंगे। आईफोन की लागत 34,500 रु (16जीबी) व 40,900 रु (32जीबी) है और एयरसेल का दावा है कि वह अपने ग्राहकों को मासिक क्रेडिट के जरिए पूरी लागत को 24 महीने में वसूल करने का ऑप्शन देगी। वहीं भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने भी कहा है कि आईफोन 4 भारत में 27 मई से उपलब्ध कराएगी।